कोलकाता में रोका गया भाजपा का विरोध मार्च, हिरासत में लिए गए भाजपा नेता सुबेंधू अधिकारी ने कहा “ममता ने पश्चिम बंगाल को बना दिया है उत्तर कोरिया”

तारिक खान

डेस्क: पश्चिम बंगाल में चल रहे भाजपा के विरोध मार्च को आज कोलकाता में रोक दिया गया। ममता सरकार के खिलाफ निकले इस विरोध मार्च को रोकने के लिए पानी की बौछारे छोड़ी गई। शुभेंदु अधिकारी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। ये नेता नबान्न सचिवालय तक पहुंचने के लिए मार्च कर रहे थे। शुभेंदु अधिकारी, भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी और राहुल सिन्हा सहित पार्टी के अन्य नेताओं को पुलिस ने रोक लिया क्योंकि वे नबान्न सचिवालय की ओर बढ़ रहे थे।

हिरासत में लिए जाने से पहले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को उत्तर कोरिया बना दिया है। मुख्यमंत्री ममता के पास अपने लोगों का समर्थन नहीं है और इसलिए वह बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही लागू कर रही हैं। पुलिस जो कर रही है, उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी, भाजपा आ रही है। बताते चले कि इस मार्च में बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। अलग अलग राज्यों से भी कार्यकर्ता इसके लिए पहुंच रहे हैं। बीजेपी का ये मार्च ममता सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ है। राज्य सरकार ने इस मार्च को अनुमति नहीं दी है। राज्य सरकार की ओर से कोलकाता और हावड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मार्च के लिए कोलकाता जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच आसनसोल के रानीगंज रेलवे स्टेशन पर झड़प हो गई है। खबरों के मुताबिक पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को बैरिकेड लगा कर रोक रही थी। इसी दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है। BJP नेता अभिजीत दत्ता ने कहा कि हमारे 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया है। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बोलपुर रेलवे स्टेशन के अंदर भी झड़प की खबरें हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *