दर्दनाक: हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत

रेहान अहमद
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक दर्दनाक हादसा हुआ। बताते चले कि सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव मदनुकी में एक किसान के खेत में पापुलर के पेड़ काटने आए तीन मजदूरों की हाईटेंशन विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि उनका एक साथी गंभीर रुप से घायल हो गया।

जबकि उनका एक साथी आरिफ पुत्र खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया। उससे आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई लगी थी।











