दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम योगी

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्ण नाथ में शनिवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से क्षेत्र के ही राजेंद्र के स्टेडियम में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बीजेपी के दिवंगत विधायक अरविंद गिरी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले दिवंगत विधायक अरविंद गिरी के फॉर्म हाउस पहुँच कर समाधि स्थल पर पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर दिवंगत अरविंद गिरी के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात किया।












