लखीमपुर(खीरी): गोला में 32 वाहनों के विरूद्ध हुई प्रवर्तन कार्यवाही
फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 1500 से अधिक ई-रिक्शा का कर बकाया है। अधिकाँश वाहन स्वामियों के विरूद्ध कार्यवाही करने अथवा मार्ग पर वाहनों को पकड़ने पर ऐसा संज्ञान में आया है कि कई मोटर मालिकों को यह तथ्य ज्ञात ही नहीं है कि उनके द्वारा वाहन क्रय किये जाने के पश्चात इसके प्रति देय कर जमा कराकर वाहन का स्वस्थता प्रमाण पत्र एवं बीमा प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जाना है।
जनपद के विभिन्न मार्गों पर बकाये वाहनों के विरूद्ध यह कार्यवाही निरन्तर की जाती रहेगी। उन्होंने बताया कि ऐसे वाहनों के विरूद्ध संयुक्त प्रवर्तन कार्यवाही गुरुवार को गोला तहसील में की। इस संयुक्त कार्यवाही में एसडीएम गोला अनुराग सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे एवं थानाध्यक्ष गोला रामेश्वर भगत ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 32 वाहनों को थाना कोतवाली एवं गोला मण्डी में निरूद्ध किया।
वर्तमान में परिवहन विभाग की “एक मुश्त शास्ति समाधान योजना” प्रचलन में है जो शीघ्र ही 26 सितंबर 2022 को समाप्त हो जायेगी एवं जनपद के विभिन्न मार्गों पर बकाये वाहनों के विरूद्ध यह कार्यवाही इस योजना के समाप्त होने तक निरन्तर की जाती रहेगी। सभी वाहन स्वामियों से यह अपील है कि वे बकाये कर में निहित वाहनों का कर इस योजना के अन्तर्गत जमा करना सुनिश्चित करें जिससे वे शास्ति में शत-प्रतिशत छूट में प्राप्त कर सकें।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..