राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत नहीं लड़ेगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, बोले मैं मुख्यमंत्री रहूँगा या नही यह तय करेगी सोनिया

तारिक़ खान
डेस्क: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर सबको चौका दिया। अभी तक गहलोत का नाम इस पद के लिए सबसे आगे चल रहा था। आज राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की और ये साफ कर दिया है कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आगे मैं राजस्थान का मुख्यमंत्री रहूंगा या नहीं इसके बारे में सोनिया गांधी फैसला लेंगी। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में दो दिन पहले जो हुआ उसने मुझे हिलाकर रख दिया है। पिछले 50 साल में राजीव जी से लेकर सोनिया गांधी तक मैंने वफादार सिपाही रूप में काम किया है। मैं राजस्थान का मुख्यमंत्री हूं, ऐसे में जिम्मेदारी लेकर मैंने माफी मांगी हैं। हालांकि मैं उस काम में शामिल नहीं था। माडिया कई बार अपने हिसाब से लिखता है, जबकि असली बात कुछ दूसरी होती है।











