सीपी वाराणसी की चौक पुलिस के प्रयास को मिली बड़ी सफलता, व्यापारियों की सहमति से श्री काशी विश्वनाथ धाम के बाहर प्रसाद के मूल्यों का हुआ निर्धारण
ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश की चौक पुलिस के प्रयास को एक बड़ी सफलता मिली है जब काशी विश्वनाथ धाम के बाहर बिकने वाली पूजा सामग्री हेतु मूल्यों के निर्धारण की कोशिश आज कामयाब हो गई और दुकानदारो ने सर्वसम्मति से एक रेट लिस्ट तैयार कर लिया है। इसके बाद मनमाने दाम वसूलने की शिकायत का भी निस्तारण हो गया।

आखिर मेहनत कामयाब हुई और दिनांक 27/09/2022 को प्रेषित की गई रेट लिस्ट पर समस्त व्यापारियों द्वारा सहमति व्यक्त की गई। यह भी निर्णय लिया गया की दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु इस मूल्य सूची को समस्त व्यापारी बंधु अपनी दुकान के सामने हिंदी व अंग्रेजी भाषा में लटकाकर उस निर्धारित मूल्य सूची के तहत ही फूलमाला व प्रसाद विक्रय करेंगे तथा दर्शनार्थी उक्त जिन जिन सामानों को चाहेगा उसे निर्धारित मूल्य के हिसाब से ही उपलब्ध कराया जाएगा।











