उन्नाव: नाले की पुलिया से टकराई बेकाबू कार, 1 मौत, 5 घायल

मो0 कलीम
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आज दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में 1 महिला की मौत हो गई है जबकि छह घायल है। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब सात बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कानपुर की ओर जा रही कार गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में नाले की पुलिया से टकरा गई। हादसे में पिता, दो पुत्र सहित छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच लोगों का उपचार किया जा रहा है।












