दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से किया सीबीआई ने 9 घंटे तक पूछताछ, प्रदर्शन कर रहे 1 सासद, 3 विधायक सहित 119 आप कार्यकर्ताओ को पुलिस ने लिया हिरासत में

फारुख हुसैन
नई दिल्ली: सीबीआई ने आज दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से कुल 9 घंटे तक पूछताछ किया। इस पूछताछ की बाद अभी से कुछ देर पहले मनीष सीबीआई दफ्तर से बाहर निकले है। इस दरमियान आज सुबह मनीष अपने आवास से पार्टी कार्यालय पहुचे थे और वहा से रोड शो करते हुवे सीबीआई दफ्तर गए थे। इस रोड शो के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर ड्रामा का आरोप लगाया था।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके प्रदर्शन को रोकने के लिए उनसे अभद्रता किया और बल प्रयोग किया। इस प्रदर्शन के दौरान 119 आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लिए है। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं में एक राज्यसभा सांसद और 3 विधायक भी शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक सभी 119 कार्यकर्ता हिरासत में है।











