शहर-ए-बनारस की आबोहवा में घुला ज़हर, प्रदूषक तत्वों में हुआ इजाफा, ऑरेंज जोन में आया ये इलाका

मो0 चाँद
वाराणसी: शहर-ए-बनारस की आबोहवा दीपावली से पहले ही बिगडती जा रही है। बनारस की आबोहवा में ज़हर घुल गया। दीपावली से पहले ही हवा में प्रदूषक तत्व बढ़ने लगे थे और अब धनतेरस की शाम से शहर की हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा में और इजाफा हो गया है।

अर्दली बाजार का एक्यूआई 192 था। इसमें पीएम 2.5 की मात्रा 337, पीएम 10 की मात्रा 233, कार्बन की मात्रा 162 और नाइट्रोजन आक्साइड की मात्रा 99 रही। भेलूपुर में एक्यूआई 159 था। इसमें पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 303, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 254, कार्बन की मात्रा 107 ओर नाइट्रोजन की मात्रा 77 रही। बीएचयू का एक्यूआई 137 था। पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 296 और कार्बन की मात्रा 44 थी।











