शादी के रंग में पड गया रसगुल्ले को लेकर भंग, हम खायेंगे के तर्ज पर हुई ढिशुम-ढिशुम में कई घायल, चला चाकू तो 1 की हुई मौत

शाहीन बनारसी(इनपुट-साहिल खान)
आगरा: शादी में रसगुल्ले को लेकर आगरा के एत्मादपुर में देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई तथा मारपीट के दौरान चाकूबाजी भी हुई। मारपीट में कई लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। प्रशिक्षु सीओ सैयद अरीब अहमद ने बताया कि मिठाई को लेकर विवाद हुआ था जिसमें तीन लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।











