कानपुर: उन्नाव स्थित चन्द्रिका देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रधालुओ की ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलटने से 25 की मौत, कई घायल, रेस्क्यू आपरेशन जारी, पढ़े मृतकों के नाम और देखे दर्दनाक हादसे की वीडियो और फोटो

आदिल अहमद/मो0 कुमेल
कानपुर: कानपुर आउटर के अंतर्गत आने वाले घाटमपुर इलाके में आज शनिवार शाम को एक भीषण हादसे में 25 श्रधालुओ की मौत हो गई जबकि 10 घायल बताये जा रहे है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु घाटमपुर के कोर्था गाँव के रहने वाले बताये जा रहे है जो एक मुंडन कार्यक्रम में उन्नाव स्थित चन्द्रिका देवी का दर्शन कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में जिस बच्चे का मुंडन था वह बच्चा, उसके माता-पिता की भी मृत्यु को गई है।
मिल रही जानकारी के अनुसार मृतकों के जो नाम अभी तक सामने आये है उनमे शिवम पुत्र कल्लू, जानकी पुत्री कल्लू, मिथिलेश पत्नी सफीक, केशकली पति देशराज, पलक पुत्री राम आधार, अंजली पुत्री रामसजीवन, किरन पुत्री शिवनायक, खुशी पुत्री पुन्तीलाल, मनीषा पुत्री रामदुलारे, अनिता देवी पति बीरेंद्र सिंह, रामजानकी पत्नी छिद्दू, कलावती पत्नी रामदुलारे, विनीता पत्नी कल्लू, तारा देवी पत्नी केवट, रवि पुत्र शिवराम, छोटू पुत्र राम दुलारे, गीता सिंह पति शंकर सिंह, मायावती पत्नी राम बाबू, उषा पत्नी बृजलाल सिंह, शिवानी पुत्री राम खेलावन, रानी पत्नी राम शंकर, सुनीता पुत्री रंपत निषाद, पार्वती पत्नी सियाराम, केशकली पत्नी देशराज और किरन पुत्री शिवनारायण।















