भदोही: दुर्गापूजा पंडाल में आरती के समय लगी आग, 40 लोग झुलसे, गम्भीर रूप से झुलसे श्रद्धालुओ को वाराणसी किया गया रेफर, वाराणसी सीपी ने खुद संभाली इलाज हेतु देख रेख की कमान, देखे वीडियो और फोटो

तारिक़ खान
प्रयागराज: वाराणसी के पडोसी जनपद भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र स्थित एकता क्लब के दुर्गापूजा पंडाल में आरती के समय एक दर्दनाक हादसा घटित होने से 40 लोगो के झुलसने का समाचार आ रहा है। बताया जा रहा है कि पंडाल में आरती के समय आग लग गई।




औराई-भदोही मार्ग पर स्थित एकता क्लब द्वारा नवरात्रि में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जाती है। एकता क्लब का पंडाल काफी आकर्षक होने की वजह से नवरात्रि में यहां भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। रविवार रात आठ बजे करीब डेढ़ सौ लोग पंडाल में मां दुर्गा की आरती में शामिल होने पहुंचे थे।
#UttarPradesh#bhadohi#DurgaPuja#pujapandalfire
उत्तर प्रदेश के भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत, दर्जन से ज्यादा घायल pic.twitter.com/zxd4bF8a3b— Sweta Gupta (@swetaguptag) October 2, 2022
आरती के समय ही पता नहीं कैसे पंडाल में आग लग गई? देखते ही देखते आग ने पूरे पंडाल को अपने आगोश में ले लिया। आग देख पंडाल में भगदड़ मच गई। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए और आग से झुलस कर घायल हो गए।











