कथित एनकाउंटर में इनामिया बदमाश गिरफ्तार, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने वीडियो पोस्ट कर उठाया बड़ा सवाल कहा “न चोट, न खून निकला, आखिर ये कैसा एनकाउंटर”, वीडियो देख आप भी कहेगे “फ़िल्मी है क्या?”

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी की हैदराबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त कार्यवाही में आज अहल-ए-सुबह एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक एनकाउंट में 20 हज़ार के इनामिया बदमाश विनीत शर्मा को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि घायल बदमाश के पाँव में गोली लगी है। मौके के वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद लखीमपुर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही थी और खुशियाँ मना रही थी।
यह कैसा एनकाउंटर ?
कोई चोट नहीं, कोई खून आदि नहीं. आराम से उठा, चल दिया !
मामला थाना हैदराबाद, लखीमपुर खीरी के इनामिया बदमाश विनीत शर्मा का बताया गया है.@kheripolice @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice @UPPViralCheck pic.twitter.com/prDgVuKhIt
— AmitabhThakur (@Amitabhthakur) October 19, 2022
सफलता के यह लम्हे थोडा लम्बे नही हो सके थे और कामयाबी की नींद भी पूरी नही हो पाई थी कि सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो ने पुलिस कहानी पर ही बड़ा सवाल उठा दिया। वायरल होते वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कथित रूप से घायल बदमाश जिसके पैर में गोली लगने का पुलिस दावा कर रही है, ज़मीन पर लेटा हुआ है, उसके हाथो में एक कट्टा है और वहा कुछ पुलिस वाले खड़े है। वीडियो बनाने वाले के शायद इशारे के बाद बदमाश बहुत ही आराम से उठकर बैठता है तथा उसके शरीर पर कही चोट अथवा खून के निशान तक नही दिखाई देते है।

सुबह सुबह अँधेरे में हुई इस कथित मुठभेड़ पर अब जब शाम ढलने को है तो कई बड़े सवालिया निशाँन खड़े हो गये है। लोग यह सवाल पूछ रहे है कि आखिर ये कैसा एनकाउंटर था जिसमे न चोट लगी और न ही बदमाश के खून निकला। फिर गोली लगने की बात कैसे हो रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद से पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने वीडियो ट्वीट करते हुए सवाल उठाया है।
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने वीडियो पोस्ट करते हुवे ट्वीट किया है कि “यह कैसा एनकाउंटर ? कोई चोट नहीं, कोई खून आदि नहीं। आराम से उठा, चल दिया। मामला थाना हैदराबाद, लखीमपुर खीरी के इनामिया बदमाश विनीत शर्मा का बताया गया है।” अमिताभ ठाकुर ने अपने ट्वीट को उच्चधिकारियो को टैग किया है। इस ट्वीट पर एक मजेदार कमेन्ट भी आया है। एक यूज़र्स ने कार्यशैली पर सवाल उठाते हुवे लिखा है कि “फिल्म की शूटिंग चल रही है क्या?” अब देखना होगा कि खीरी पुलिस अपनी कार्यशैली पर उठे इस सवाल को कैसे मैनेज करती है। क्योकि पूरा एनकाउंटर ही ये सवालो के घेरे में है। बात तो अब सिर्फ मैनेज की ही हो सकती है।











