मलिकार्जुन  खरगे बने 137 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने दिया बधाई

आदिल अहमद

नई दिल्ली: 137 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी में 24 साल बाद गाँधी परिवार से बाहर का कोई अध्यक्ष बना है। आज चुनाव नतीजो के बाद वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। बताते चले कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए कुल 9,385 वोट डाले गए, जिनमें से 416 मतों को अवैध घोषित किया गया। 8,969 वैध मतों में मल्लिकार्जुन खड़गे को 7,897 वोट हासिल हुए, जबकि शेष 1,072 वोट शशि थरूर को मिले।

खरगे की जीत पर उनके खिलाफ चुनाव लडे शशि थरूर ने कहा कि ‘कांग्रेस का अध्यक्ष बनना बड़े सम्मान, बड़ी जिम्मेदारी की बात है, मैं मल्लिकार्जुन खरगे को इस चुनाव में उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं। अंतिम फैसला खरगे के पक्ष में रहा, कांग्रेस चुनाव में उनकी जीत के लिए मैं उन्हें हार्दिक बधाई देना चाहता हूं।’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में थरूर ने कहा कि हमें खड़गे जी की जीत को कांग्रेस पार्टी की जीत मानना चाहिए। यह चुनाव किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं था बल्कि हमेशा पार्टी के बारे में था। मैं हमेशा से पार्टी को मजबूत करना चाहता था क्योंकि देश के लिए कांग्रेस को मजबूत करना बहुत जरूरी है।

बताते चले कि करीब 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले सीताराम केसरी गैर-गांधी अध्यक्ष रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इस बार मुकाबला वरिष्ठ पार्टी नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच था। जिनमें से शशि थरूर को पछाड़ने में मल्लिकार्जुन खड़गे कामयाब रहे। कांग्रेस अध्‍यक्ष चुने जाने के बाद वरिष्‍ठ नेता सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खड़गे से मुलाकात कर उन्‍हें जीत की बधाई दी।

वही नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, आजादी के 75 साल के इतिहास में कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत किया। लोकतंत्र खतरे में है। देश मे सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी, महंगाई है। सरकार द्वारा नफरत फैलाई जा रही है। अमीर-गरीब के बीच खाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि, सफल चुनाव के लिए सभी डेलीगेट को धन्यवाद देता हूं। शशि थरूर को बधाई, मिलकर आगे पार्टी को बढ़ाएंगे। मुझे बहुत अच्छा लगा। सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करता हूं। उनके नेतृत्व में दो बार केंद्र में और कई राज्यों में सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सोनिया गांधी का आभार। उन्होंने बलिदान देकर 24 साल तक कांग्रेस को सींचा। उनका कार्यकाल इतिहास में याद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मल्लिकार्जुन खड़गे जी को अध्यक्ष के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी के लिए मेरी शुभकामनाएं। कांग्रेस में उनका आगे का कार्यकाल फलदायी हो।” कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारी मतों से जीत हासिल की है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *