पूर्व विधायक राबिया कलाम ने मुलायम सिंह यादव की सेहत के लिए कराई दुआख्वानी, युवा नेता ज़ीशान कलाम ने कहा गरीबों मजदूरों के नेता इंशाल्लाह जल्द होंगे सेहतयाब

शाहीन बनारसी
वाराणसी। समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक राबिया कलाम के नदेसर स्थित आवास पर आज मंगलवार को सपा के तमाम कार्यकर्ता एवं राबिया कलाम के समर्थको ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सेहत की बेहतरी के लिये दुआख्वानी की। इस दौरान मौजूद आलिम-ए- दीन की सरपरस्ती में अल्लाह पाक से दुआ की गई कि मुलायम सिंह यादव को अल्लाह पाक जल्द से जल्द सेहतयाब करें।












