रोल बोल (अंडर-14) के सेलेक्शन कैम्प का हुआ आयोजन

शाहीन बनारसी
वाराणसी: आज मंगलवार को अंडर-14 वाराणसी डिस्ट्रिक्ट रोल बोल कैंप संपन्न हुआl जिसमे वाराणसी जिले से बालक वर्ग में 12 एवं बालिका वर्ग में 10 खिलाडियों का चयन हुआl ये सभी खिलाडी लखनऊ में 28 से 30 तक आयोजन होने वाली रोल बॉल राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में प्रतिभागी बनेंगेl

रोल बॉल एसोसिएशन की सचिव सुश्री सुनीता गुप्ता ने बताया की खिलाडियों ने कोच कल्पना कुमारी के देख रेख में कैंप में नई तकनीकी का प्रशिक्षण लिया एवं काफी मेहनत कियाl कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती एम भावना ने कियाl











