वाराणसी पुलिस कमिश्नर @SatishBharadwaj की @varanasipolice कब लगा पायेगी नशे के काले कारोबार पर अंकुश, देखे वीडियो जैतपुरा थाना क्षेत्र में लबे सड़क ठेले पर ये युवक बेचता है गांजा

तारिक़ आज़मी
वाराणसी: नशे के काले कारोबार पर वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए0 सतीश गणेश जितना भी अंकुश लगाने के लिए अपने अधिनस्थो को निर्देशित करे। मगर हकीकत तो ये है कि नशे के काले कारोबार पर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस कोई पुख्ता बड़ी कार्यवाही करती दिखाई तो नही दी। थोड़ी बड़ी सफलता हाथ लगती भी है तो वह एसटीऍफ़ के खाते में ही दिखाई देती है। बकिया थानों की पुलिस की नशे पर की गई कार्यवाही कभी भी बड़े सप्लायर तक तो नही पहुच पाई है।

मामला जैतपुरा थाना क्षेत्र के जीटी रोड मुख्य मार्ग पर नक्खीघाट क्रासिंग के मोड़ का है। यहाँ अवैध गुमटियों के साथ एक ठेला और भी लगता है। ये ठेला किसी सब्जी तरकारी का नही बल्कि गांजा बेचने के लिए लगता है। वीडियो में साफ आप देख सकते है कि ग्राहक आ रहे है। पैसे दे रहे है और पुडिया जो पहले से पैक है लेकर जा रहे है। कोई इसको मुन्ना नाम से पुकारता है तो कोई संतोष तो कोई विजय। नाम क्या है भगवान जाने अथवा इसके आका जाने जिनके संरक्षण में ये खुल्लम खुल्ला गांजा बेच रहा है।












