देखे दर्दनाक वायरल वीडियो: भक्त उतार रहे थे आरती तभी मंच पर ही शिवजी के स्वरुप में अभिनय कर रहे छब्बन पाण्डेय को आया हार्ट अटैक, अचानक गिरे और हो गई मृत्यु

ए0 जावेद
जौनपुर: जिले का एक दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिव की भूमिका निभा रहे कलाकार की मंच पर ही गिर कर मृत्यु हो जाती है। घटना जौनपुर जनपद के मच्छली शहर की है। जहा रामलीला में ऐसा हुआ कि हंसी-खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। ‘शिवजी’ के स्वरूप में मंच पर खड़े एक व्यक्ति को चक्कर आया। वह गिरा और उसकी तभी मौत हो गई।

उफ़्फ़….एक और हादसा.
देखिए, कैसे भगवान शिव का किरदार निभाने वाले 50 साल के रामप्रसाद पांडे मंच पर ही गिर पड़े. हार्ट अटैक से उनकी मौक़े पर मौत हो गयी. जौनपुर के मछली शहर की घटना है. pic.twitter.com/djGqv6joTU
— priya singh (@priyarajputlive) October 12, 2022
आपको बता दें कि यह कोई पहले घटना नहीं है। इससे पहले भी रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों की मौत हो हुई हैं। 3 सितंबर को मैनपुरी में रामलीला के दौरान भी एक हादसा हुआ था। कार्यक्रम में हनुमान जी का किरदार निभा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पहले तो लोगों को लगा कि वह अभिनय कर रहा है, लेकिन काफी देर तक नहीं उठा तो हड़कंप मच गया। डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
ऐसे ही 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रामलीला मंचन के दौरान एक व्यक्ति लकड़ी के तख्त पर खड़े होकर हनुमान वेश में नाच रहा था लेकिन तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। मंचन के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मंचन के दौरान उनकी पत्नी और बेटी भी वहीं मौजूद थे। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। ऐसी कई दर्दनाक घटनाओं का वीडियो वायरल हुआ।










