फिर प्रदूषित हुई बनारस की आब-ओ-हवा, जाने किस जोन में पहुंचा बनारस और कितना है एक्युआई

ईदुल अमीन
वाराणसी: दिवाली से पहले ही बनारस की हवा दूषित होने लगी थी जो दिवाली के बाद और बढ़ गई थी। फिर उसके बाद बनारस की हवा धीरे-धीरे सही हुई। मगर एक बार फिर बनारस की आब-ओ-हवा ख़राब होते नज़र आने लगी है। हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा फिर से बढ़ने लगी है। कल बुधवार की शाम को पूरा शहर फिर से येलो जोन में पहुंच गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मलदहिया का एक्यूआई 126, अर्दली बाजार का एक्यूआई 91 और बीएचयू का एक्यूआई 90 दर्ज किया गया। इन आंकड़ो के अनुसार एक बार फिर शहर बनारस येलो जोन में पहुँच गया है और आब-ओ-हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा फिर से बढ़ने लगा है।











