बनारस में होने वाले निकाय चुनाव में फुकना है दम, वार्ड चुनावो से डर रही है भाजपा: अजय राय

ए0 जावेद
वाराणसी: पूर्व विधायक अजय राय को पूर्वांचल प्रभारी नियुक्त होने पर कांग्रेसजनों द्वारा एक सम्मान समारोह बनिया स्थित मैदान में आयोजित हुआ। जिसमे कांग्रेस जनों द्वारा पूर्व विधायक अजय राय का स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर न्यू बनारस व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद सजिद उर्फ़ गुड्डू मुरमुर और युवा अध्यक्ष फुरकान खान द्वारा पूर्व विधायक का क्षेत्र में आने पर 21 किलो फूल से बने माला को पहना कर स्वागत किया गया।


कार्यक्रम का सञ्चालन डॉ राजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मनीष मोलोलिया, फसाहत हुसैन बाबू, ओम प्रकाश ओझा, आशीष केसरी, अनुपम राय, सैयद हुसैन, मो इरफान, सतीश जायसवाल, मुकुंद सेठ, सतीश कसेरा, पार्षद असलम, पार्षद मोहम्मद सलीम, तुफैल अंसारी, अफजाल अंसारी, अबुल खैर “मिस्टर, एनुद्दीन “ऐनु”, अब्दुल हमीद “बोदे”, मो0 महताब आलम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में मोराबी में मृतकों और कांग्रेस नेता अबुल खैर की बहन की आत्मा की शांति हेतु मौन रखा गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।











