ऐसी कैसी मरम्मत साहब कि एक साल से क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत हो रही अभी तक पूरा नही हुआ ?

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड। बलिया-देवरिया को जोड़ने वाला घाघरा नदी पर बना सेतु क्षत्रिग्रस्त होने की दशा में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के निर्देशन में चल रहा है। इस सेतु का मरम्मत कार्य बीते 1 साल से चल रहा है। लेकिन इसका मरम्मत कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है।

निगम का मानना है कि ईसके कारण भारी हादसे का संभावना बढ़ चुका है। शनिवार को राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक देवरिया एसपी सिंह ने पुलिस प्रशासन को पुनः पत्र देते हुए अपेक्षित सहयोग की अपेक्षा की है ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति ना हो सके।











