सियासत के मंच पर बार बालाओं का देखे वायरल हुआ अश्लील डांस: सुभासपा के कार्यकर्ता सम्मलेन में लगे बार बालाओं के ठुमके

संजय ठाकुर
बलिया। मशहूर शायर राहत इन्दौरी का एक बड़ा खुबसूरत शेर है “सियासत में ज़रूरी है रवादारी समझता है, वह रोज़ा तो नही रखता, इफ्र्तारी समझता है।” शायद इसी रवादारी में भीड़ जुटाने के लिए बहुत कुछ हुआ करता है। पहले सियासत में भीड़ जुटाने के लिए वायदों और अच्छे भाषणों का सहारा लिया जाता था। अब स्थिति बदल गई है। कई सियासी मंचो पर अब बार बालाओं के डांस का वीडियो सामने आ चूका है।

बलिया में सुभासपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में अश्लील डांस का वीडियो वायरल।
सुभासपा अध्यक्ष ओपी राभजर कार्यक्रम में हुए थे शामिल। pic.twitter.com/2e8gHpxyv2— Priya singh (@priyarajputlive) November 20, 2022
सुभासपा कार्यकर्ता सम्मान सम्मलेन का आयोजन बलिया के मनियर आदर्श नगर पंचायत में हुआ। सम्मेलन के दौरान अश्लील गानों पर बार बाला थिरकती दिखाई दे रही है। बार-बालाओं का डांस सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है।











