गोला उपचुनाव: भाजपा निर्णायक बढ़त की तरफ

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): लखीमपुर खीरी की गोला विधान सभा उपचुनाव की मतगणना राजापुर मंडी परिसर में जारी है। दो राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। 11 राउंड में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी ने भारी बढ़त बना ली है। 32 राउंड में पूरी होने वाली मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई है। कड़ी सुरक्षा में मतगणना चल रही है।












