कांग्रेसियों ने जलाया चीन के राष्ट्रपति का पोस्टर और चीनी झंडा जलाया

तौसीफ अहमद
प्रयागराज: आज बहादुरगंज मोती पार्क पर कांग्रेसी नेता इरशाद उल्ला के नेतृत्व में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पोस्टर को आग के हवाले किया और चीन के राष्ट्रीय ध्वज को भी जलाया। कांग्रेस कार्यकर्ता चीनी सैनिको द्वारा भारतीय सैनिको पर हमले का विरोध कर रहे थे.

पोस्टर जलाने वालों में इरशाद उल्ला, राजकुमार सिंह रज्जू, लालबाबू साहू, विनय पाण्डेय, अब्दुल कलाम आजाद, अकबर अली, मोहम्मद इरफान, असलम, गुड्डू, मोहम्मद रहूफ आदि कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।











