मातम में बदली खुशियाँ: स्टेज पर बेहोश होकर गिर पड़ी दुल्हन, हुई मौत

तारिक़ खान
लखनऊ: मलिहाबाद में शादी की खुशियाँ मातम में तब्दील हो गई। बताते चले कि जयमाला स्टेज पर अचानक दुल्हन बेहोश होकर गिर पड़ी। दुल्हन की मौत हो गई जिससे सारी खुशियाँ मातम में बदल गई। दुल्हन के बेहोश होने से मौके पर मौजूद लोगो में अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने दुलहन को उठाया और उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने दूल्हान को मृत घोषित कर दिया।

दुल्हन भी अपनी सखी-सहेलियों के साथ लाल जोड़े में हाथों में वरमाला लिए आगे बढ़ रही थी। अचानक दुल्हन स्टेज पर पहुंची। वर और वधू दोनों लोग एक-दूसरे को वरमाला डालने वाले थे। तभी अचानक दुल्हन बेहोश होकर गिर पड़ी। यह देख अफरा तफरी मच गई। वहां आसपास मौजूद परिजनों ने फौरन दुल्हन को उठाया और इलाज के लिए उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने दूल्हान को मृत घोषित कर दिया।
दुल्हन की मौत के बाद तो दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चंद मिनटों में सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। इस दुखद घटना से दुल्हन की मां कमलेश कुमारी, छोटी बहन सोनम, भाई अमित, कोमल सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।











