वाराणसी: जारी है ठण्ड का सितम, गिरा पारा, और बढ़ेगी ठण्ड

ईदुल अमीन
वाराणसी: सर्द बर्फीली हवाओ ने मौसम के मिजाज़ को बदल दिया है। ठण्ड अपना कहर बरपा रहा है। सर्दी के सितम से लोग काफी परेशान है। पछुवा हवाओ ने गलन को भी बढ़ा दिया है। पहाड़ी इलाको में हो रही बर्फ़बारी का असर भी यहाँ देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाओ ने धुप के असर को भी बेअसर कर दिया है। लगातार ठण्ड में इजाफा हो रहा है।

हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर सहित अन्य जगहों पर बर्फबारी होने और उत्तराखंड, दिल्ली आदि जगहों पर शीतलहर चलने के कारण मौसम तेजी से बदल रहा है। बुधवार को अन्य दिनों की तुलना में पछुआ हवा की रफ्तार अधिक रही। उसमें नमी भी ज्यादा रही। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस से कम होकर बुधवार को 7.1 तक पहुंच गया।
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दिल्ली समेत अन्य जगहों पर शीतलहर चल रही है। उसका असर यहां देखने को मिल रहा है, जिस तरह का मौसम बना है, उससे एक दो दिन में ठंड और बढ़ने की संभावना है।











