वाराणसी: बढ़ी गलन, बर्फीली हवाओ का है असर, जाने कितना है तापमान

ए0 जावेद
वाराणसी: कई दिनों से बदले मिजाज़-ए-मौसम ने ठण्ड की ओर बढ़ने का अपना इरादा पक्का कर लिया है। कभी घने कोहरे तो अब गलन ने जीवन को अस्त व्यस्त कर रखा है। शहर-ए-बनारस में चल रही सर्द बर्फीली हवाओ ने काफी गलन बढ़ा दिया है।

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार अभी कोहरे का असर दो-तीन दिन देखने को मिलेगा। इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव भी बने रहने के आसार हैं।











