ओवैसी की पार्टी AIMIM ने वाराणसी के जिला अध्यक्ष और पूर्वांचल के पूर्व महासचिव को निकाला पार्टी से बाहर

ईदुल अमीन/साहिल शफी
वाराणसी: पार्टी के नियमो और पार्टी के विचारधारा के विपरीत जाना एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष जाहिद हाशमी और पूर्वांचल के पूर्व महासचिव सरवत हुसैन को भारी पड़ गया और दोनों को पार्टी ने एक वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने पत्र जारी कर इसकी घोषणा किया है।

वाराणसी महानगर इकाई के एक पदाधिकारी ने अपनी पहचान उजागर न करने के शर्त पर कहा कि पार्टी की नीतियों के खिलाफ काम करने वालो पर पार्टी के द्वारा की गई कार्यवाही स्वागत योग्य है। हम सभी इस फैसले से संतुष्ट है और किसी को भी पार्टी की नीतियों से खिलवाड़ करने की इजाज़त नही है।











