हाई कोर्ट में झूठा हलफनामा देना पड़ा भारी, अदालत ने जारी किया NBW और चौक पुलिस ने कर लिया रेशम कटरा निवासी अमित, अखिलेश सोनू और सरोज गुप्ता की गिरफ़्तारी

ए0 जावेद
वाराणसी: राहत इन्दौरी साहब का एक बड़ा शानदार शेर है कि “झूठो ने कहा झूठो से सच बोलो,” आपने ज़रूर सुना होगा। मगर झूठ कभी कभी बवाल-ए-जान बन जाता है ये भी समझना चाहिए। चौक थाना क्षेत्र के रेशम कटरा निवासी अनित निगम, अखिलेश सोनू और सरोज गुप्ता को एक झूठ अदालत से बोलना भारी पड़ गया और अदालत के हुक्म से चौक पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ममले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

अदालत का हुक्म आते के साथ ही एक्टिव मोड़ में आई चौक पुलिस ने तीनो की गिरफ़्तारी के लिए अपने प्रयास तेज़ कर दिए। एसआई अभिनव श्रीवास्तव, अजय कुमार और महिला एसआई मानवी शुक्ला ने टीम के साथ दबिश देकर तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में हाई कोर्ट में पेश करने के लिये रवाना कर दिया है।











