दर्दनाक: अज्ञात वाहन ने तीन किशोरों को कुचला, हालत गंभीर

उमेश गुप्ता
आजमगढ़: आज शुक्रवार को आजमगढ़ के आजमगढ़ के रानी की सराय क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। जहाँ तीन बच्चो को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगो ने एम्बुलेंस को सुचना दिया। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से तीनों बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है।

इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीखपुकार मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया।











