वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के का0 आशीष सिंह को डीजीपी द्वारा सिल्वर मैडल मिलने पर साथी पुलिसकर्मियों ने दिया बधाई, साडी कारोबारी अपहरण और हत्याकाण्ड के खुलासे में निभाई थी मुख्य भूमिका

ए0 जावेद
वाराणसी: विगत दिनों भेलूपुर थाना क्षेत्र निवासी साडी कारोबारी महमूद आलम अपहरण और हत्याकाण्ड में पुलिस ने मेहनत कर महज़ 48 घंटो में ही मामले का खुलासा कर दिया था। इस खुलासे में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों को डीजीपी उत्तर प्रदेश द्वारा सिल्वर मैडल से सम्मानित किये जाने की घोषणा हो चुकी थी। पुलिस टीम को इनाम के साथ साथ अपने मुखिया द्वारा प्रशस्ति पत्र और सम्मान मिलना एक सौभाग्य होता है।

अपने साथी कांस्टेबल को मिले इस पुरस्कार को लेकर सभी सहकर्मियों में भी हर्ष की लहर देखी गई है। सभी सहकर्मियों ने आशीष सिंह को बधाई दिया और मिठाई खिला कर उनके इस ख़ुशी में साथ होने का अहसास भी दिलवाया। अपने प्रभारी के द्वारा भी आशीष सिंह को उज्जवल भविष्य हेतु मनोकामना मिली है।











