कोहरे के चलते ट्रैक्टर और प्राइवेट बस में हुई जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): लखीमपुर खीरी जिले में एक बार फिर कोहरे के चलते बड़ा हादसा हुआ है जहां पर हादसे में ट्रैक्टर और प्राइवेट बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना निघासन कोतवाली क्षेत्र के निघासन पलिया स्टेट हाईवे का बताया जा रहा है जहां पर पलिया से दर्जनभर यात्रियों को बस में बैठा कर बस निघासन जा रही थी। वही तेज कोहरे के चलते बस की पलिया निघासन हाईवे के गंगा बेहड सेंटर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी तेज थी कि बस सड़क के किनारे खाई में पलट गई।












