लखीमपुर: जेल में मुलाकात करने आई महिला के साथ था एक मासूम बच्चा भी, जेल कर्मियों ने बच्चे के गाल पर लगा दी मोहर

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: जिला जेल प्रशासन का एक नया कारनामा सामने आया है। भगवतीपुर गांव से अपने नाती से मुलाकात करने आई एक महिला के साथ आये 4 वर्षीय बच्चे के गाल पर जिला जेल ने मिलाई की मोहर लगा दी। जबकि नियम के अनुसार मिलाई की मोहर हाथ में लगाई जाती है।












