दर्दनाक: किशोरी को डंपर ने रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

ईदुल अमीन
डेस्क: आज मंगलवार की सुबह डंपर की चपेट में आने से किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। किशोरी की पहचान बिलोरी गांव निवासी आशा पाठक की पुत्री आंचल पाठक के रूप में हुई है। किशोरी कोचिंग जा रही थी तभी भदोही कोतवाली क्षेत्र के अयोध्यापुरी में फूलन देवी तिराहे के पास मोड़ रोड पर डंपर ने किशोरी को रौंद दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।












