देश में स्वाधीनता की अलख जगाने वाले शेर-ए-पंजाब लाला लाजपत राय की जयंती पर कांग्रेसजनो ने श्रद्धा सुमन किया अर्पित

अजीत कुमार
प्रयागराज: देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शेर-ए-पंजाब लाला लाजपत राय की जयंती पर कांग्रेसजनों ने बहादुरगंज मोती पार्क में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला व राजकुमार सिंह रज्जू भैया ने कहा कि लाला लाजपत राय देश को आजाद कराने वाले प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे।

लाला लाजपत राय को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में सर्वश्री इरशाद उल्ला, राजकुमार सिंह रज्जू, आफताब अहमद, अब्दुल कलाम आजाद, विनय पांडे, लालबाबू साहू, मोहम्मद फैसल, रामबाबू, संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार, अजहर, महफूज, मोहम्मद तालिब, बब्बी भाई, नौसे आदि लोग मौजूद रहे।











