भारत जोड़ो यात्रा: राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुई महबूबा मुफ़्ती और प्रियंका, पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानो को राहुल गांधी ने दिया श्रद्धांजलि, यात्रा के समापन को दो दिन शेष

निसार शाहीन शाह

जम्मू कश्मीर: काफी दिनों से लम्बा सफ़र तय कर रही “भारत जोड़ो यात्रा” पुलवामा जिले में पहुँच गई है। एक दिन पहले यानी कल सुरक्षा को लेकर चुक हुई थी। वही आज यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अपनी बेटी इल्तिजा मुफ्ती के साथ शामिल हुई। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी यात्रा से जुड़े। राहुल गांधी समेत अन्य लोगों ने पुलवामा हमले के घटनास्थल लेथपोरा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहाँ पुलवामा के लेथपोरा ने 2019 को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के चालीस जवान शहीद हो गए थे।

वही राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी दोपहर बाद पुलवामा जिले से पदयात्रा में शामिल हुई। रविवार को यात्रा पंथा चौक से शुरू होकर बुलवर्ड रोड पर नेहरू पार्क तक चलेगी। यात्रा फिलहाल कश्मीर के अनंतनाग जिले में है। अवंतीपोरा पहुंचे एडीजी विजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा के त्रिस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। इसके लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। कल सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई, बड़ी संख्या में लोगों ने पैदल मार्च किया था।

यात्रा का जलपान के बाद रात का पड़ाव श्रीनगर के बाहरी इलाके में पंथा चौक में ट्रक यार्ड में होगा। रविवार को यात्रा पंथा चौक से शुरू होकर बुलवर्ड रोड पर नेहरू पार्क तक चलेगी। यात्रा फिलहाल कश्मीर के अनंतनाग जिले में है। शुक्रवार को बनिहाल से कश्मीर के लिए शुरू हुई यात्रा की सुरक्षा को लेकर विवाद शुरू हो गया था। राहुल व अन्य कांग्रेसियों ने सुरक्षा में चूक का आरोप लगाते हुए कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में यात्रा को लगभग डेढ़ घंटे तक रोके रखा।

बाद में राहुल वाहन से अनंतनाग के खन्नाबल डाक बंगले के लिए रवाना हो गए। उनके जाने के बाद यात्रा में शामिल अन्य प्रतिनिधियों ने पैदल यात्रा पूरी की। राहुल ने आरोप लगाया कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में जम्मू-कश्मीर प्रशासन विफल रहा। वही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने  “भारत जोड़ो यात्रा” में शामिल यात्रियों को समुचित सुरक्षा देने की मांग को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से कई मांगें रखी हैं। खरगे ने इस मामले में अमित शाह से  व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील की है और  संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए निर्देश जारी करने के लिए भी कहा है।

बताते चले कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कारणों के चलते राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दी थी। खरगे ने चिट्ठी में लिखा कि मैं आपको यह पत्र आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण सुरक्षा चूक के संबंध में लिख रहा हूं, जिसके बारे में आप पहले से ही जानते होंगे। राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी सुरक्षा अधिकारियों की सलाह पर यात्रा को शुक्रवार को स्थगित करना पड़ा। हम जम्मू-कश्मीर पुलिस की सराहना करते हैं और उनके बयान का स्वागत करते हैं यह कहते हुए कि वे समापन तक पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करना जारी रखेंगे।

गोरतलब हो कि प्रेम, सद्भावना, एकता, भाईचारे का सन्देश लिए इस यात्रा का संपन नज़दीक है। कन्याकुमारी से चली “भारत जोड़ो यात्रा” अपने आखिरी पड़ाव में है यात्रा के दो दिन शेष है। काफी दिनों से सुर्ख़ियों में चल रही “भारत जोड़ो यात्रा” का समापन 30 जनवरी को सुबह 10 बजे श्रीनगर में है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *