माघ मेले के पहले दिन 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने लगाया आस्था की डुबकी

अजीत कुमार
प्रयागराज: माघ मेले के प्रथम स्थान पर्व पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर लगभग 5 लाख 10 हजार लोगों ने मेला क्षेत्र में बनाए गए 14 घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके दृष्टिगत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने देर रात से ही मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं।

भ्रमणशील अफसरों में पुलिस अपर महानिदेशक भानु भास्कर, पुलिस आयुक्त रमित शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक चंद्र प्रकाश, पुलिस अपर आयुक्त आकाश कुलहरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेला राजीव नारायण मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक मेला श्री आदित्य शुक्ला शामिल रहे। श्रद्धालुओं को ठंड के प्रकोप से बचाने हेतु पूरे मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में अलाव की भी व्यवस्था कराई गई थी तथा पूरे स्नान की अवधि में किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।











