दिल्ली पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुवे वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहे विदेशी नागरिक को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर किया भीड़ ने हमला, मशक्कत के बाद ले पाई पुलिस तीनो को हिरासत में

तारिक़ खान
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के कार्यशैली पर लगते सवालिया निशानों के बाद अब उसके इकबाल को भी चुनौती मिलने लगी है। दिल्ली पुलिस को ये चुनौती भारतीय मूल के नागरिको नही बल्कि अफ़्रीकी मूल के नागरिको ने इस बार दिया है। वीजा की समयावधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहे तीन विदेशियों को हिरासत में लेने गई दिल्ली पुलिस पर दक्षिणी दिल्ली स्थित राजू पार्क में अफ़्रीकी मूल के भीड़ ने हमला कर दिया। इन लोगों ने पुलिस कस्टडी से कुछ आरोपी भी छुड़ा लिए। बाद में पुलिस टीम ने किसी तरह उन्हें फिर पकड़ा और थाने लेकर आई।

इसके बाद काफी मशक्कत के बाद छुड़ाए एक आरोपी फिलिप को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद नेब सराय थाने और नारकोटिक्स स्क्वाड की टीम गई और 4 अफ्रीकी मूल के नागरिकों को पकड़ा गया। इसी बीच फिर से अफ्रीकी मूल के 200 नागरिक इकठ्ठा हो गए, लेकिन पुलिस टीम किसी तरह उन्हें लेकर थाने आ गई। इस मामले में पुलिस कानूनी कारवाई कर रही है।











