ओड़िसा में मंत्री नब किशोर के हत्यारोपी एएसआई की पत्नी उसको बता रही मानसिक रूप से परेशान, मगर मगर पुलिस की सर्विस बुक बताती है उसको मिल चूका है 18 मेडल, 12 गुड सर्विस मार्क्स, जाने हत्यारोपी एएसआई कौन है

आफताब फारुकी
डेस्क: ओड़िसा के स्वास्थ मंत्री नब किशोर की गोली मार कर हत्या करने का आरोपी ओड़िसा पुलिस का एएसआई पुलिस गिरफ्त में है। पुलिस मामले में जाँच कर रही है। मगर हत्या के कारणों का अभी तक पता नही कर पाई है। जबकि गिरफ्तार अभियुक्त पुलिसकर्मी गोपाल कृष्ण दास की पत्नी जयंती दास उसको मानसिक रूप से परेशान बता रही है। वही दूसरी तरफ उसकी सर्विस बुक ऐसा कोई भी इशारा नही करती है।

जबकि गोपाल कृष्ण दास का सर्विस रिकॉर्ड इस ओर इशारा नहीं करता है। मिल रही जानकारी के मुताबिक़ गोपाल को पुलिस की नौकरी में रहने के दौरान 18 मेडल मिले थे और करियर में आठ बार नकद ईनाम भी दिया गया था। झारसुगुड़ा के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ”गोपाल को अच्छे काम के लिए 12 गुड सर्विस मार्क्स भी मिले थे। सिर्फ़ एक बार गोपाल को चेतावनी दी गई थी।’











