चौक थाने से स्थानान्तरण पर एसआई जयंत दुबे और पवन राय को दिया संभ्रांत नागरिको और सहकर्मियों ने बिदाई

ए0 जावेद
वाराणसी: चौक थाने के पियरी पुलिस चौकी इंचार्ज पद पर पोस्टेड रहे जयंत कुमार दुबे और ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज पवन कुमार राय का स्थानांतरण विगत दिनों हो गया था। जहा एसआई जयंत दुबे को डीसीपी (काशी) के पीआरओ पद पर स्थानांतरित हुवे जबकि ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज रहे पवन कुमार राय का स्थानांतरण सुजाबाद चौकी इंचार्ज पद पर स्थानांतरित हुवे।

इस अवसर पर चौक इस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने दोनों ही चौकी इंचार्ज जयंत दुबे और पवन कुमार राय के टीम वर्क की भावना की और उनके कार्यकाल के दरमियान “गुड वर्क” ज़िक्र करते हुवे प्रशंसा किया और दोनों के ही उज्जवल भविष्य की कमाना किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिक और चौक थाने से सम्बंधित सभी पुलिस कर्मी उपस्थित थे।











