जालौन: बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत, दादा-पोती घायल

ज़ीशान अली
जालौन: जिले जालौन के माधौगढ़ में घर लौट रहे युवक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दिया। दरअसल, युवक भागवत भंडारा खाकर पिता-पुत्री के साथ बाइक से घर लौट रहा था जिस्कोप रूरा के पास ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार रोड के दूसरी ओर जा गिरा। शोरगुल सुन कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डा0 ने युवक को मृत घोषित कर दिया।












