बनारस में कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, देखें वीडियो और तस्वीरें

शाहीन बनारसी
वाराणसी: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बलिया और गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कल गुरुवार शाम वाराणसी पहुंचे थे। स्वागत में बाबतपुर से जवाहर नगर तक अलग-अलग चौराहे व तिराहे पर ढोल नगाड़े बजाए गए।




कचौड़ी-जलेबी का स्वाद चखने के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कचौड़ी-सब्जी और जलेबी बनाने वाले मऊ-आजमगढ़ के हैं। ये हमारे क्षेत्र से चुनकर निकले हैं और जो चुनकर निकलेगा वह स्वाभाविक है अच्छा ही होगा। इसके बाद वो सारनाथ में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे। फिर वो एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
















