बुलडोज़र लेकर पहुची आरोपियों के घर पुलिस, कहा 24 घण्टो में न हाज़िर हुवे तो….

ईदुल अमीन
जलालपुर,अंबेडकरनगर: जानलेवा हमला करने के मामले मे पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सख्त हो गयी है। इसी कडी मे पुलिस सोमवार को बुलडोजर लेकर आरोपियो के घर पहुंची जहाँ 24 घंटे के भीतर सभी नामजद आरोपियों को थाने पर हाजिर होने की कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि जल्द हाजिर हो नही तो घर को ढहा दिया जायेगा।

युवक के पिता राम सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने राकेश, मोनू, मित्रसेन समेत छ के खिलाफ प्राण घातक हमला समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है, जिन्हें पुलिस पकडने मे नाकाम साबित हो रही है। सोमवार को थानाध्यक्ष राकेश कुमार निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर आरोपियों के घर पहुंचे। घर पर मौजूद महिलाओं से थाना में मंगलवार 10 बजे तक हाजिर होने को कहा नही तो बुलडोजर से घर को ढहा दिया जायेगा। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने यदि आरोपी समयावधि मे हाजिर नही होते है तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी।











