आपा खोए भाजपा नेता ने किया अधिकारी संग हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल

तारिक़ खान
बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी से भाजपा नेता पंकज दीक्षित का कारनामा सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भाजपा नेता पंकज दीक्षित ने आपा खोते हुए अधिकारी के साथ जमकर हाथापाई की। जिसमें गाली गलौज भी दी गई है और मारपीट भी हुई है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अधिकारी और भाजपा नेता पंकज दीक्षित में किस तरह कुर्सी मार और हाथापाई हो रही है। जिसमें दोनों ने एक दूसरे को पकड़ कर जमीन पर गिरा लिया है और काफी देर तक यह मामला चलता रहा। अन्य अधिकारियों और नेताओं के समझाने के बाद भी वह नहीं माने और जमकर मारपीट लड़ाई करते रहे। इस घटना से भाजपा सरकार पर उंगलियां उठने लगी है। वही, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।











