वाराणसी: खाना बनाते हुए सिलेंडर के पाइप लाइन में रिसाव होने से लगी आग, गंभीर रूप से झुलसी महिला

ए0 जावेद
वाराणसी: आज शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा इलाके के आदर्श पुस्तकालय के पास गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आदर्श पुस्तकालय के पास त्रिलोकी नाथ गुप्ता के घर में आज सुबह खाना बनाते हुए सिलेंडर के पाइप लाइन में रिसाव होने से आग लग गई। आग लगने से वहां खाना बना रही उषा गुप्ता (50 वर्ष) आग बुझाने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को बचाते समय त्रिलोकीनाथ गुप्ता भी मामूली रूप से झुलस गए।

बताते चले कि घर में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई थी। त्रिलोकी नाथ गुप्ता ने बताया कि समय रहते पड़ोसी व फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर नहीं पहुंचते तो सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद पूरा घर तहस-नहस हो जाता साथ ही जनहानि भी होती।











