वाराणसी: युवक ने फांसी लगाकर दिया जान, जांच में जुटी पुलिस

ए0 पाण्डेय
वाराणसी: फांसी लगाकर युवक ने जान दे दिया, जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामला वाराणसी के अजोरपट्टी गांव स्थित एक मकान का है जहाँ बतौर मेहमान ठहरे सामनेघाट निवासी रतन कुमार (25) ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सुचना मिलने अपर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटना को संदिग्ध मानकर पुलिस जांच में जुट गई है।

जब कंचन यादव ने झांक कर देखा तो रतन को फांसी के फंदे से लटका पाया। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। मौके पर फॉरेसिंक टीम को भी बुलाया गया। साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। चोलापुर पुलिस के मुताबिक घटना संदिग्ध है। हरिराम यादव मौके पर नहीं है। वहीं रतन कुमार का कार चालक और उसका दोस्त गहनी गांव से फरार है। तीनों की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।











