आजमगढ़: भूमि विवाद के चलते घर में घुस कर बदमाशो ने किशोर पर किया चाक़ू से हमला, किशोर की हालत गंभीर

संजय ठाकुर

डेस्क: भूमि भी बड़े बड़े वारदातों का कारण बन रही है। लोग भूमि के लालच में अपने हो या पराये किसी को नुकसान पहुंचाने से पीछे नहीं हट रहे है। ऐसा ही एक मामला आजमगढ़ जिले का सामने आया है। मामले का कारण भूमि विवाद ही बताया जा रहा है। दरअसल, आजमगढ़ जिले के कटात चक कटात गांव में कल रविवार रात एक व्यक्ति के घर में घुसकर बदमाशों ने किशोर पर चाक़ू से हमला कर किशोर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात से परिजनों में कोहराम मच गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार  मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटात चक कटात गांव निवासी मुन्ना (16) पुत्र मानिक राज यादव रविवार रात अपने घर पर मौजूद था। देर रात तीन बाइक से छह बदमाश आए और घर में घुस गए। सो रहे मुन्ना पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके अलावा उसकी मंडई को भी बदमाशों ने गिरा दिया। चाकू लगने से घायल मुन्ना लहुलुहान होकर बेहोश हो गया था। जबतक लोग मौके पर जुटते तबतक हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मेंहनगर थाना पुलिस के अलावा सीओ सिटी शैलेंद्र लाल भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया। घायल मुन्ना को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है। घटना के पीछे कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *