सपाइयो ने मनाया समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मो0 हैदर गुड्डू का 53वां जन्मदिन

शाहीन बनारसी
वाराणसी: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मो0 हैदर गुड्डू के 53 जन्मदिन पर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा उसने साथ केक काट कर जन्मदिन मनाया गया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि गुड्डू जी हमारे पार्टी के लिए हम लोगो के हमेशा मार्ग दर्शक रहे है। समाजवाद के लिए संघर्ष करने वाले गुड्डू हैदर समाजवादी विचारधारा को आगे बढाते रहे है। हम इनके जन्मदिन पर उनके बेहतर स्वास्थ की कमाना करते है।











