5 मार्च को रामपुर और प्रयागराज के मध्य खेला जाएगा उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल

गौरव जैन
रामपुर। उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल 5 मार्च दिन रविवार को रामपुर के शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में रामपुर और प्रयागराज की टीमों के मध्य खेला जाएगा।

बताते चलें कि रामपुर ने इससे पहले अपने सारे लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। रामपुर वेटरन एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ तनवीर ने कहा कि जो भी टीम इस सेमीफाइनल मैच को जीतेगी वह 12 मार्च को कानपुर ग्रीन पार्क में फाइनल खेलने जाएगी।











