चाँद के नीचे चमकता हुआ तारा, किसी ने कहा रमजान के पहले जुमे पर आसमानी सौगात, तो किसी ने कहा देवी माँ ने दिया साक्षात दर्शन, जाने इस खुबसूरत खगोलीय घटना के सम्बन्ध में और देखे तस्वीर, जाने अभी और कितने खुबसूरत नज़ारे दिखेगे आस्माँ में
फोटो: शाहीन बनारसी, अनुराग पाण्डेय

शाहीन बनारसी
वाराणसी: शाम हुई थी और मस्जिदों में अज़ाने सुनाई दे रही थी। रोज़दार रोज़े खोल रहे थे तो वही नवरात्र का व्रत रखे लोग दर्शन कर रहे थे। इसी वक्त एक खुबसूरत खगोलीय घटना ने लोगो का ध्यान अपने तरफ आकर्षित किया। देखते देखते एक दुसरे को फोन पर और सोशल मीडिया पर संदेशो के माध्यम से इसकी जानकारी दिया जाने लगा। सभी टकटकी लगाये आसमान में निकले चाँद और उसके नीचे चमकते सितारे को देख रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे कुदरत ने चाँद के नीचे एक चमकदार बिंदी लगा दिया हो।



पूर्व में हुई थी खगोलशास्त्रियो की भविष्यवाणी
एस्टॉनोमिकल ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी पहले ही दिया जा चुका था। कि आज चांद के काफी नजदीक शुक्र ग्रह दिखाई देगा। दोनों को एक दूसरे के बहुत करीब आ जाएंगे। आसमान में एक ही रेखा में लोगों को दिखाई देंगे। लेकिन यह फिर भी एक दूसरे को बहुत दूर होंगे। ध्यान रहे कि इस समय चंद्रमा अमावस्या चरण में है और शुक्रवार को उसका सिर्फ 9 फीसद हिस्सा ही दिखाई दे रहा था। इस कारण में चंद्रमा आधा तक भी दिखाई नहीं दे रहा था।
खगोलशास्त्रियो की माने तो आप 25 मार्च से 30 मार्च के बीच पांच ग्रहों को एक रेखा में भी देख सकते हैं। ये पांच गृह है बृहस्पति, शुक्र, बुध, यूरेनस और मंगल। इन सभी ग्रहों की एक दुर्लभ रेखा आसमान में दिखाई देगी। जबकि सभी पांचों ग्राम मार्च के अंतिम दिनों में एक दूसरे के चारों तरफ घूमते रहते हैं। आप 28 मार्च को सबसे साफ इन सभी ग्रहों को देख सकते हैं।











